रायपुर

दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़ और भारत के शटलर्स का दबदबा
01-Nov-2023 6:26 PM
दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़ और भारत के शटलर्स का दबदबा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 नवंबर। आई स्पोर्ट्स अरीना  में चल रहे छत्तीसगढ़ इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में बुधवार को दूसरे दिन भी भारत के शटलर्स का उम्दा प्रदर्शन जारी रहा। महिला एकल और मिश्रित युगल के मैचों में भी ज्यादातर भारतीय खिलाडिय़ों ने अपने मैच जीत कर अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। आज खेले गए मैचों में भारत की तस्नीम मिया ने 21-12, 21 -18 से जीता। भारत की  ही हीरा शर्मा ने थाईलैंड की 13 प्रों क्लिप में सन कोई 21-18,21-18 से सीधे सेट्स में मात  दी। वही छत्तीसगढ़ की तनु चंद्र ने भारत की ही श्रीनित्य को 21- 13, 21-12 से  हराया।युगांडा की ग्लेडियस ने भारत की साई उत्तेजिता को  21- 15, 21-12 से हरा  दूसरे दौर में प्रवेश किया। मिश्रित  यूगल में नितिन कुमार और नवधा की जोड़ी ने मालदीव की जोड़ी को 21-9, 21-14 से शिकस्त दी।छत्तीसगढ़ के आयुष मखीजा और दीक्षा चौधरी ने भारत के भारत और रश्मि की जोड़ी को बेस्ट आफ थ्री के कड़े मुकाबले में 21-12, 21-16 और 21-15 से मात दी।


अन्य पोस्ट