रायपुर

कांग्रेस, भाजपा और आप के सभी पर्चे वैध
31-Oct-2023 8:37 PM
कांग्रेस, भाजपा और आप के सभी पर्चे वैध

रायपुर, 31 अक्टूबर। आज सभी विस क्षेत्रों में दूसरे चरण के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच चल रही है। राजधानी से भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टी के सभी प्रत्याशियों के पर्चे वैद पाए गए। वहीं अभनपुर से भाजपा प्रत्याशी इंद्र कुमार साहू  के नाम निर्देशन पत्र मे आपत्ति की गई है । इस पर दोनों पक्ष के वकीलों में तर्क वितर्क के बाद डीआरओ ने आपत्ति खारिज कर दी है। डीआरओ इस पर  तीन  बजे निर्णय देंगे। साहू ने मीडिया से कहा कि मेरा समय खराब और परेशान करने कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति कराई है। वहीं हाईप्रोफाइल सीट पाटन के तीसरे दावेदार अमित जोगी का नामांकन वैध घोषित किया गया है ।


अन्य पोस्ट