रायपुर

बिजनेस स्टार्टअप करने लगाया 5 करोड़, न कम्पनी खुली न पैसा वापस हुआ, ठगी
31-Oct-2023 3:58 PM
बिजनेस स्टार्टअप करने लगाया 5 करोड़, न कम्पनी खुली न  पैसा वापस हुआ, ठगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 अक्टूबर।
बिजनेस स्टार्टअप करना राजधानी के रहने वाले बसंत दौलतानी को मंहगा पड़ गया। बसंत दौलतानी के एक परिचित साथी ने निवेश कर चार गुना लाभ का प्रलोभन देकर 5 करोड़ रूपए की धोखाधड़ी की। 

जानकारी के मुताबिक यह घटना 2022 से 23 के बीच की है। बसंत दौलतानी ने पुलिस को बताया कि वह कौशल विकास योजना का काम करता है। जिसकी मुलाकात आमासिवनी स्थित लेवल 3 रेस्टोरेंट में दीप सिहाग नाम के शख्स से हुई थी। जहां उसने बिजनेस को लेकर बात करने लगा। जिस पर मना करने पर वह एआईटीएमसी वेंचर प्राईवेट कम्पनी खोलने की बात कहने लगा। और इसमें इनवेस्ट करने पर चार गुना लाभ देने की बात कही। इस पर बसंत उसके झांसे में आ गया, और  उसकी बातों में आ गया। 

दीप सिहाग बिजनेस खोलने के लिए पैसों की मांग करने लगा। जिसपर  बसंत ने उसके कहेनुसार  किस्तों में 5 करोड़ रूपए लगा दिए। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी दीप ने पैसा लेकर न ही कम्पनी खोली और पैसा वापस मांगने पर मुकरने लगा। जिस पर बसंत ने ठगी होने के शक में विधानसभा थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दीप सिहाग के खिलाफ 420 का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। 
 


अन्य पोस्ट