रायपुर
पुलिस ने 204 गुंडे बदमाश पकड़े, इनमें 11 स्थाई वारंटी
30-Oct-2023 4:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अक्टूबर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस का अभियान जारी है।
गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, अड्डेबाजों सहित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ की जा रही है। इस दौरान 204 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई ।शहर के अलग-अलग थाना पुलिस ने 31 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट, 22 पर आर्म्स एक्ट की कार्यवाही करने के साथ ही 11 स्थायी वारंट एवं 13 गिरफ्तारी वारंटों को तामिल किया। इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे