रायपुर
खमतराई बाजार, प्रेम नगर, अमन नगर मोवा नागरिकों ने ली मतदान की शपथ
29-Oct-2023 7:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 अक्टूबर। निगम के जोन 1 के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वीर शिवाजी वार्ड क्रमांक 16 के तहत खमतराई बाजार क्षेत्र के मतदाताओं के मध्य शत - प्रतिशत मतदान हेतु जागरूकता लाने चलाया।
इसी प्रकार जोन क्रमांक 3 की टीम ने रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 के अंतर्गत अशोका हाइट्स अमन नगर मोवा एवं सुन्दरी पारा प्रेम नगर मोवा के सार्वजनिक स्थानों में मतदान की सामूहिक शपथ स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाते हुए ली? इसी प्रकार जोन क्रमांक 5 के वार्ड 42 के अन्तर्गत आदर्श चौक में जागरूकता रैली निकाली। जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार सभी 10 जोनो की टीमें द्वारा रहवासी क्षेत्रों में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता रहवासियों को शत - प्रतिशत मतदान करने अभियान प्रतिदिन नियमित रूप से जारी रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे