रायपुर
63 आईएएस, 33 आईपीएस कराएंगे छत्तीसगढ़ का चुनाव
27-Oct-2023 7:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 अक्टूबर। चुनाव आयोग के द्वारा प्रथम चरण की 20 सीटों के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंच गए हैं। शेष 70 सीटों पर नियुक्त आब्जर्बर 30 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। इस बार के चुनाव में दो-दो, तीन-तीन विधानसभा सीटों पर एक-एक आब्जर्बर की नियुक्ति की गई है। जशपुर की तीन सीटों पर एक प्रशासनिक आब्जर्बर बनाया गया है। वहीं 90 सीटों पर 63 आईएएस आब्जर्बर और 33 आईपीएस आब्जर्बर नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त आईएएस अधिकारियों में 2004 बैच से लेकर 2013 बैच तक के अफसरों को पर्यवेक्षक बनाया गया है। ये आब्जर्बर नाम वापसी के बाद ही अपने क्षेत्रों में निगरानी के लिए जाएंगे, और मतदान उपरांत इनकी वापसी होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे