रायपुर
2.5 करोड़ फर्म के एकाउंट में जमा न कर की धोखाधड़ी
27-Oct-2023 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन फर्म में कलेक्शन कर्मचारी ने दो करोड़ रूपए गबन किया। ग्राहकों से रकम तो वसूलता लेकिन फर्म के खाते में जमा न कर धोखाधड़ी की।
मोवा पंडरी पुलिस के मुताबिक पॉमबलाजियो मोवा बी 302 निवासी आकाश अग्रवाल(32) की फर्म अर्बन बिल्ड होम के संचालक हैं। इसमें रितेश गोयल कलेक्शन कर्मचारी के तौर पर काम करता धा । बीते 21-6 से 26-10 तारीख़ के बीच 4 माह के दरम्यान रितेश ने ग्राहकों से न केवल आर्डर लिया बल्कि रकम भी वसूला। जो करीब 2,करोड़ 5,66571 ऱूपए बताई गई है । रितेश ने यह रकम फर्म के एकाउंट में जमा न कर धोखाधड़ी की। इसका खुलासा होने पर आकाश ने गुरूवार रात मोवा थाने में धारा 420,409 के तहत रितेश पर मामला दर्ज कराया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे