रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 27 अक्टूबर। विद्युत वितरण कंपनी 33 के.व्ही. लाईन में कार्य किये जाने से 30 अक्टूबर को 12 घंटे का शटडाउन लिया जाना है। इस दौरान निगम पाईप लाईन के मरम्मत का करेगा। सुबह पेयजल जलापूर्ति के बाद फिल्टर प्लांट स्थित 150 एमएलडी प्लांट के इंटकवेल में 1400 एम व्यास के रॉ वाटर एम एस में पाईप लाईन में आए लीकेज का मरम्मत होगी। ये कार्य दिनभर चलेगा। जिस वजह से 30 की शाम भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डी.डी.नगर, ईदगाहमाठा, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, भनपुरी नया, रायपुरा, कुकुरबेड़ा, बैरन बाजार नया एवं देवेन्द्र नगर नया ओव्हर हेड टैंक जुड़े क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं अगले दिन 31 अक्टूबर की सुबह जलापूर्ति सामान्य रूप से की जाएगी।