रायपुर
पंजाब के सीएम 29, 30 अक्टूबर को कवर्धा, बिलासपुर, कांकेर में सभा लेंगे भगवंत मान
26-Oct-2023 6:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 29,30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे हैं। वे प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 29 अक्टूबर को भगवंत कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह और बिलासपुर से प्रत्याशी उज्वला कराडे के समर्थन में प्रचार करेंगे। जबकि 30 अक्टूबर को कांकेर के भानुप्रतापपुर जाएंगे। यहां वो प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के समर्थन में प्रचार करेंगे।
आप द्वारा जारी बयान के मुताबिक भगवंत मान के दौरे का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मान के दौरे को सफल बनाने प्रदेश प्रभारी संजीव झा कल रायपुर पहुंच रहे हैं। वो उन सभी क्षेत्रों का दौरा करेंगे, जहां भगवंत मान का कार्यक्रम तय हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे