रायपुर

बेनामी रकम के साथ गांधीनगर,कांटाभांजी के दो युवक गिरफ्तार, 30 लाख जब्त
26-Oct-2023 3:43 PM
 बेनामी रकम के साथ गांधीनगर,कांटाभांजी के दो युवक गिरफ्तार, 30 लाख जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर।
गोलबाजार और गंज पुलिस ने बीती शाम जवाहर बाजार, और रेलवे स्टेशन के पास से दो युवकों को बेनामी 30 लाख रूपए से अधिक की नकदी के साथ पकड़ा। गोलबाजार पुलिस ने जवाहर बाजार में  चेकिंग के दौरान 22 लाख  रूपये नगद रकम जब्त किया।

पुलिस अमला पैदल पेट्रोलिंग के साथ ही वाहनों   की चेकिंग कर रहा था।। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था। उसे रोक कर बैग को चेक करने पर उसमें नगद  रकम मिली। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कारिया जसवंत कुमार पिता केशव लाल कारिया ( 25) हाल निवासी शिवकृपा बंगला के पास, सेक्टर 04, प्रोफेसर कॉलोनी, पुरानी बस्ती, रायपुर द्य स्थाई निवासी:- ग्राम रखियाल , तहसील गांधीनगर, जिला गांधीनगर, (गुजरात)  होना बताया।  रकम के संबंध में पूछताछ करने पर वह किसी प्रकार का कोई दस्तावेज न दिखा गुमराह कर रहा था। रकम की गिनती करने पर कुल  22 लाख  रूपए थे जिसे धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई । 

 


अन्य पोस्ट