रायपुर

चलती बाइक में मोबाइल पर बात करने से मना करना भारी पड़ा, हत्या की नीयत से पत्थर से हमला
26-Oct-2023 3:38 PM
चलती बाइक में मोबाइल पर बात  करने से मना करना भारी पड़ा, हत्या  की नीयत से पत्थर से हमला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर।
डीडी नगर पुलिस ने दो बाइक सवार युवकों पर हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया है । इन दोनों ने सरे राह  कार और कार सवार पर पत्थर से मारकर जान लेने का प्रयास किया । घटना बुधवार शाम सुंदर नगर पेट्रोल पंप के पास की है। तात्यापारा निवासी निखिल पटेल (24)  जो हड्डी रोग विशेषग्य डॉ सुरेंद्र शुक्ला का ड्राइवर है। वह डॉ. शुक्ला को  लेकर कार से  क्लीनिक जा रहा था। पेट्रोल पंप के पास बाइक नंबर सीजी 04 एच यू 9443 में सवार दो युवक गुजर रहे थे। यह बाइक यशवंत साहू के नाम से आरटीओ में रजिस्टर्ड है।

निखिल ने चलती बाइक में मोबाइल पर बात करने मना किया। इससे नाराज होकर गुस्से में आए युवकों ने पहले तो हाथ मुक्के से मारपीट की । फिर पत्थर उठाकर कार का शीशा तोड़, निखिल ने नाराजगी जताई तो उन दोनों ने हत्या की नीयत से पत्थर से निखिल पर भी हमला कर फरार हो गए। घटना के करीब चार घंटे बाद निखिल ने डीडी नगर थाने में इन युवकों पर धारा 294,323,307,427,34  का अपराध दर्ज कराया। टीआई डीडी नगर ने बताया कि रेजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए पतासाजी की जा रही है।
 


अन्य पोस्ट