रायपुर
राजेन्द्र नगर टंकी से कल शाम, परसों सुबह पानी नहीं
26-Oct-2023 3:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 अक्टूबर। राजेन्द्र नगर उच्चस्तरीय जलागार के मेन सप्लाई लाइन के वॉल्व में लीकेज होने लगा है। 500 एमएम व्यास के सप्लाई वॉल्व को बदलने एवं पुरानी जलागार से निकली पुरानी पाईप लाईन को अमृत मिशन योजना की नवीन डी.आई. पाईप लाईन से इंटरकनेक्शन का कार्य कल किया जाना है ।
इस कार्य के तहत् जोन 10 राजेन्द्र नगर उच्चस्तरीय जलागार के कमाण्ड एरिया हेतु बिछायी गई डिस्ट्रीब्युशन पाईप लाईन को मेन सप्लाई लाईन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कल शाम और 27 को प्रात: होने वाली पेयजल आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। 27 अक्टूबर की शाम को पेयजल आपूर्ति नियमित रूप से होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे