रायपुर

अंतरराष्ट्रीय मसीही युवक-युवती परिचय सम्मेलन, तय हुए 12 जोड़े
25-Oct-2023 7:43 PM
अंतरराष्ट्रीय मसीही युवक-युवती परिचय सम्मेलन, तय हुए 12 जोड़े

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। मंगलवार को राजधानी के एक मॉल में अंतरराष्ट्रीय मसीही युवक - युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी थे। विशेष अतिथि सेंट पॉल्स कैथेड्रल के पादरी सुनील कुमार, समाजसेवी जॉन राजेश पॉल व सालेम स्कूल की वाइस प्रिंसिपल रूपिका लॉरेंस थीं।  

 तेरा साथ संस्था की संचालक मेरी सिंह व किरण सिंग ने बताया कि सम्मेलन में 150 उम्मीदवारों ने अपना परिचय देकर जीवन साथी चुनने की इच्छा जताई। ज्यादातर की पसंद थी कि उनका जीवन साथी लविंग, केयरिंग, समझदार तथा उनका व परिवार का साथ निभाने वाला हो। लंदन, न्यूयॉर्क के अलावा छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश से भी उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। संचालन  सम्मलेन में विशेष रूप से निशांत दयाल, रूथ दास, अनिल सिंग, सभी डिनॉमनेशन के मसीही आदि भी शामिल हुए। संस्था का यह चौथा सम्मेलन था। 12 जोड़े तय हुए।

 पादरी सुनील कुमार ने बाइबल में उल्लेखित से चट्टान पर घर का संदर्भ देते हुए कहा कि  आपको ऐसा जीवन साथी चुनना है जिसमें आप दोनों को एक -दूसरे पर भरोसा व विश्वास हो।  सुंदरानी ने कहा कि  एक -दूसरे की समझदारी व सामंजस्य से ही पति - पत्नी व परिवार प्रसन्न रह सकता है। पॉल ने कहा कि पहले दिन से ही पारिवारिक जीवन में 24 घंटे में कम से कम आधा घंटा ईश्वर की संगति में बिताएं। इससे आपका घराना प्रभु के नजदीक रहेगा। आपके घराने में संस्कार मजबूत होंगे।


अन्य पोस्ट