रायपुर

बड़े बड़े अंतर से जीतने वाली छह महिलाओं की टिकट क्यों कटी, बताएं शैलजा-लक्ष्मी वर्मा
25-Oct-2023 7:43 PM
बड़े बड़े अंतर से जीतने वाली छह महिलाओं की टिकट क्यों कटी, बताएं शैलजा-लक्ष्मी वर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा की  उपाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा पर कई सवाल दागे।उन्होंने कहा  कांग्रेस के नेता जनता के बीच जाते हैं तो 22 विधायको के टिकट क्यों काटे? इस प्रश्न से जूझ रहे हैं। यूँ तो कांग्रेस के तमाम नेता अपने-अपने सर्वे करा रहे थे जिनका लब्बोलुआब यह था कि कांग्रेस के 50 विधायकों की टिकट काटी जानी थी, लेकिन चूँकि शेष विधायक कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार में हर कदम पर साथ खड़े थे, इसलिए वे अपनी टिकट बचाने में कामयाब रहे।

कु. शैलजा इस सवाल का जवाब भी प्रदेश को दें कि उत्तरप्रदेश में च्लडक़ी हूँ, लड़ सकती हूँज् का नारा उछालने वालीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा को यह पता है कि छत्तीसगढ़ में जिन 22 विधायकों की टिकट काटी गई है, उनमें 6 महिलाएँ हैं और उनमें भी 4 महिला विधायक ऐसी हैं जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज की थी। इन महिलाओं की टिकट काटे जाने पर कु. शैलजा कुछ क्यों नहीं कहतीं?

कांग्रेस की महिला विधायक छन्नी साहू, जिन पर कांग्रेस के शासनकाल में ही चाकू से हमला किया गया, उनकी टिकट क्या इसलिए काटी गई कि वह जनता के बीच में नहीं रहती थीं? झीरम घाटी के नरसंहार में शहीद कांग्रेस के टाइगर कहे जाने वाले शहीद महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा और शहीद योगेंद्र शर्मा की पत्नी अनिता शर्मा की टिकट काटकर कांग्रेस ने अपने नेताओं को श्रद्धांजलि दी है या फिर वह भी जनता के बीच नहीं रहती थीं, इसलिए कांग्रेस ने उनकी टिकट काट दी? शहीदों के परिजनों को न्याय मिलता  उल्टे, उन शहीदों की विधायक पत्नियों की टिकट ही काट दी।

कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कु. शैलजा प्रदेश को बताएँ कि महिला विधायकों शकुंतला साहू, लक्ष्मी ध्रुव और ममता चंद्राकर के टिकट भी क्या इसीलिए काटे गए कि जनता के बीच उनकी मौजूदगी नहीं थी? आखिर 22 विधायकों की टिकट क्यों काटे गए?

 प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कु. शैलजा से भारतीय जनता पार्टी के सवाल हैं, जिनके जवाब की प्रतीक्षा प्रदेश की जनता को है।

छत्तीसगढ़ में सात हजार से अधिक मासूम बच्चियों से लेकर वृद्ध महिलाएँ बलात्कार व सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई हैं। कितने कांग्रेस नेता उन पीडि़ताओं से मिलने गए?

छत्तीसगढ़ में 40 हजार नवजात शिशुओं की इलाज के अभाव में हुई मौत को लेकर कितने कांग्रेस नेताओं ने पीडि़त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की?


अन्य पोस्ट