रायपुर

श्री नवकार दरबार दादाबाड़ी में हुआ ओम असिआउसा अनुष्ठान और रत्नत्रयी पूजन
25-Oct-2023 7:32 PM
श्री नवकार दरबार दादाबाड़ी में हुआ ओम असिआउसा अनुष्ठान और रत्नत्रयी पूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 अक्टूबर। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में साध्वी शुभंकरा की उपस्थिति में 27वें नवकार दरबार का भव्यता के साथ आयोजन किया जा रहा है। तप-जप और साधना के क्रम में बुधवार की सुबह ओम असिआउसा अनुष्ठान और रत्नत्रयी पूजन के मंत्रों से दादाबाड़ी प्रांगण गूंज उठा। ओम असिआउसा अनुष्ठान के लाभार्थी संतोष कुमार और सचिन दुग्गड रहे तथा रत्नत्रयी पूजन के लाभार्थी ईश्वरलाल प्रेमचंद लुनिया एवं समस्त लुनिया परिवार, मुंगेली व रायपुर रहे।

सोने पे सुहागा- 168 उपवास की दीर्घ तपस्या का पारणा महोत्सव 28 को

चोपड़ा परिवार, गुढिय़ारी की श्रीमती ममता चोपड़ा धर्मपत्नी  मानकचंद चोपड़ा 28 अक्टूबर को करेंगी पारणा। गुरू विरागमुनि की प्रेरणा और साध्वी शुभंकरा श्रीजी की पावन निश्रा में 168 दिन का उपवास करने वाली चोपड़ा परिवार, गुढिय़ारी की श्रीमती ममता जी चोपड़ा धर्मपत्नी मानकचंद चोपड़ा 28 अक्टूबर को पारणा करेंगी। एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में महोत्सव की पूर्व संध्या शुक्रवार, 27 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे भव्य भक्ति संध्या का आयोजन किया गया है, जिसमें मोहनखेड़ा, इंदौर के युवा जैन संगीत रत्न देवेश जैन अपनी संगीममयी प्रस्तुति देंगे।

68 दिवसीय अखण्ड नवकार जाप समापन समारोह के साथ श्री माणकचंद चोपड़ा के 136 एकासना और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता जी चोपड़ा के 168 उपवास की दीर्घ तपस्या खत्म होगी और 28 अक्टूबर को पारणा महोत्सव मनाया जाएगा।

मनोहरमय चातुर्मास समिति के संरक्षक हरीश डागा, अध्यक्ष श्री सुशील कोचर, महासचिव  नवीन भंसाली और कोषाध्यक्ष प्रशांत लुनिया ने बताया कि मनोहरमय चातुर्मासिक प्रवचन 2023 ललित विस्त्रा ग्रंथ पर आधारित है। नवकार जपेश्वरी परम पूज्य शुभंकरा श्रीजी आदि ठाणा 4 के मुखारविंद से सकल श्री संघ को जिनवाणी श्रवण का लाभ दादाबाड़ी में मिल रहा है। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से साध्वीजी के मुखारविंद से जिनवाणी का श्रवण करने का आग्रह किया है।


अन्य पोस्ट