रायपुर

शराब बेचते दो तस्कर गिरफ्तार
25-Oct-2023 7:31 PM
शराब बेचते दो तस्कर गिरफ्तार

रायपुर, 25 सितंबर। नवरात्रि समाप्त होते ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की खेप बढऩे लगी है अवैध तस्कर ब्लैक में शराब बेचने का कारोबार फिर शुरू हो गया है। राजधानी से लगे बनरसी, और मुजगाहन इलाके  में अवैध शराब बेचते राकेश रात्रे, और नंद कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 22 पौवा और दुसरे से 21 पौवा देशी शराब को जब्त किया है। इनके खिलाफ अबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक माना कैम्प और मुजगाहन क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमार कार्रवाई कर सेजबहार के ग्राम सलोनी के पास से राकेश रात्रे को देशी शराब बेचने ग्राहक की तलाश करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वहीं माना कैम्प इलाके के ग्राम बनरसी के पास तालाब किनारे शराब बेचते कोचिये नंद कुमार साहू को पकड़ा है। दोनों के कब्जे ये 43 पौवा शराब को जब्त किया है। पुलिस ने नंदकुमार साहू और राकेश रात्रे के खिलाफ अबकारी एक्ट 34-ख और 34- ब का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट