रायपुर

एक ही रात में चाकूबाजी, मारपीट के दर्जन भर मामले
25-Oct-2023 3:38 PM
एक ही रात में चाकूबाजी, मारपीट के दर्जन भर मामले

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर।
नवरात्रि निपटते ही नशेड़ी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं । राजधानी से लेकर आरंग थाना इलाके में कल मारपीट की दर्जन भर घटनाएँ हुईं । पंचपथ पारा चौक पर कल रात 10.30 बजे राजेश निर्मलकर के दोनों पैरों में चाकू से हमला किया। घर में घुसकर 2 युवक और 2 महिलाओं पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गए। बिट्टू पांडे व अन्य ने मिलकर पुरानी रंजिश को लेकर यह हमला किया। राजेश कि रिपोर्ट पर आजाद चौक पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 506,324,34 का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में अक्सर विवाद होता था। जिसकी वजह विवाद बढ़ गया और कुछ आरोपियों ने घर में घुसकर 2 युवकों को चाकू गोद दिया।
मामलें में अभी तक पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और इस मामलें में पुलिस 2 आरोपियों की तलाश कर रही है। घायलों को पुलिस ने एम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। 

इधर टिकरापारा में छोटी- छोटी बातों पर जमकर मारपीट हुई। कुछ घटनाएं एक-दूसरे पर बेड कमेंट करने की बात को लेकर  हुई है। देवजीत मजूमदार ने पुलिस को बताया कि वो बढ़ई का काम करता है। पास के ही चौरसिया कालोनी का सरफराज नाम का युवक पुराने विवाद को लेकर पहले गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी देते हुए हथौड़ी से कोहनी और घुटने पर मारकर चोट पहुंचाया।

धंधा खराब कर रहे हो बोलकर पीटा

उरला थाना में रजत लखोटिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक कार्गो मूवर्स कंपनी का मालिक है। 23 अक्टूबर की दोपहर को मो. शाह और रिजवान खान अपने साथियों के साथ कंपनी के सरोरा स्थित आफिस में पहुंचा। उसने वहां मौजूद रजत और कुछ अन्य लोगों के साथ पहले गाली-गलौज और मारपीट की।

दोस्तो के बीच मारपीट

देवेंद्र नगर थाना में वैभव वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह 23 अक्टूबर की रात करीब 11.30 बजे अपने घर जा रहा था। तभी सिंधी गुरुद्वारा देवेंद्र नगर के पास उसके दोस्त मिल गए। वह उनसे बातचीत करने लगा। तभी बातचीत के दौरान आपस में अबे और रे बोलने पर पारस संगतानी समेत तीन चार युवकों ने मारपीट कर दी। इस घटना में क्षितिज ने हाथ में पहने कड़े से सिर पर मारा जिससे सिर फट गया।

ड्राइवर ने की मारपीट

खमतराई थाना में सागर साहू ने एफआइआर दर्ज कराई कि उसकी लाजिस्टिक्स की कंपनी है। पूर्व में काम छोड़ चुका कर्मचारी रामानुज जायसवाल दोपहर 12 बजे कम्पनी के दफ्तर पहुंचकर सागर साहू से हिसाब करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर बैट से मारपीट की। वहीं कोतवाली व खम्हारडीह क्षेत्र में पारिवारिक विवाद हुआ तो दूसरे मामले में पड़ोसी से मारपीट हो गई। 

बैंक मैनेजर के पड़ोसी ने जान से मारने की धमकी

सिविल लाइन पुलिस ने बैंक मैनेजर से मारपीट का मामला दर्ज किया है। रश्मीत सिंह ने पुलिस का बताया कि वह एक निजी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है। मोहल्ले के तंजींदर सिंह बस्सी से उसकी रंजिश है, जिस पर कल रात तंजींदर सिंह आधी रात को गंडासा लेकर घर के सामने खड़े होकर गाली-गलौज करने लगा। जिसे मना करने पर जान से मारने नियत से उसपर वार करने लगा जिसे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर रोका। 

बेड कमेंटस

चूहा बोलकर चिढ़ाने से मना किया तो पीटा पारस संगतानी ने देवेंद्र नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने दोस्तों के साथ शिव मंदिर के दुर्गा पंडाल के पास खड़ा था। इसी समय वैभव वर्मा पहुंचा। चूहा-चूहा कहकर चिढ़ाने लगा। जब उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने कपड़े फाड़ दिया और जमकर मारपीट की।


अन्य पोस्ट