रायपुर
रायपुर, 23 अक्टूबर। राजधानी के अवंति विहार निवासी और एस.एन. मोटर्स आमानाका के संचालक नितिन कृष्णानी, उनकी माँ ममता कृष्णानी व बहन रितु के खिलाफ उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा, प्रताडऩा की महिला थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग के पश्चात आरोपियों के खिलाफ धारा 498ए,/34 कानअपराध पंजीबद्ध कर जाँच कर रही है । नितिन कृष्णानी के खिलाफ पूर्व मे भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक विवाह के पश्चात से ही नितिन कृष्णानी, उनकी माँ तथा बहन के द्वारा घरेलू कार्यो को लेकर प्रार्थिया को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त और मारपीट करते थे। प्रार्थियां को आरोपी गंदी-गंदी गाली देते थे यहां तक कि प्रार्थिया के गर्भवती रहने के दौरान भी उसके साथ मारपीट कर क्रुरतापूर्ण व्यवहार किया जाता था नितिन कृष्णानी अपने ससुराल जाकर भी हंगामा करता और प्रार्थिया को झूठे मामले में फंसाने की धमकी देता था।