रायपुर

विसर्जन की तैयारी...
23-Oct-2023 4:24 PM
विसर्जन की तैयारी...

रायपुर, 23 अक्टूबर।  मां दुर्गा की प्रतिमाओं का खारून नदी में महादेवघाट पाटन पुलिया के पास कुंड में कल सोमवार सुबह 6 बजे से 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक विसर्जन किया जा सकेगा। इसकी व्यवस्था के लिए  जोन कमिश्नरों सहित पूरे  अमले की प्रशासनिक ड्यूटी लगा दी गई है। आयुक्त ने निर्देशित किया है कि 26 अक्टूबर को सुबह 6 बजे तक श्री दुर्गा माता प्रतिमा विसर्जन का कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में चक्रीय व्यवस्था के अनुसार उसी क्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाये। आयुक्त ने जोन 8 कमिश्नर को श्री दुर्गा माता प्रतिमा विसर्जन की प्रशासनिक व्यवस्था हेतु महादेव घाट में लाईट, क्रेन, स्टेज एवं लाउड स्पीकर, साफ- सफाई आदि की आवश्यक व्यवस्था तत्काल करने के आदेश दिये हैँ । 


अन्य पोस्ट