रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। घर में अवैध भण्डारण कर ब्लैक में शराब बेचती दो महिलाएं पकड़ी गई। पुलिस ने की सूचना पर कार्रवाई कर पकड़ा है। इनके पास से 45 पौवा अंग्रेजी शराब को जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक बाल्मिकी नगर झंडा चौक के पास रहने वाली दो महिलाएं अपने घर में अवैध रूप से शराब बेच रहे है। जिस पर कबीर नगर पुलिस ने मुखबीर के बताए गए हुनिए और स्थान को चिंहांकित कर बाल्मिकी नगर झंडा चौक में पतासाजी की गई। पुलिस को देख दो महिलाएं प्लास्टिक बोरी शराब रखकर भागने लगी। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम अनीता सूर्य पति रंजीत सूर्य उम्र 22 वर्ष एवं वर्षा यादव पिता स्वर्गीय रमेश यादव उम्र 31 वर्ष निवासी बाल्मीकि नगर, कबीर नगर रायपुर का होना बताया।
उसके पास रखें प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर सीजी फाइन प्रीमियम अंग्रेजी शराब रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों महिलाओं अनीता सूर्य एवं वर्षा यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 45 पौवा सीजी फाइन प्रीमियम अंग्रेजी, कीमत लगभग 5,400 रूपए बिक्री रकम 600 रूपए को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया।