रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। राजधानी के साकेत विहार के एक मकान से सोना चांदी के जेवर चोरी हो गए। अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र आलमारी में रखा नगदी जेवर कुल 40 हजार की चोरी कर ले गया। पुलिस ने 457, 380 का अपराध दर्ज किया है।
यशवंत साहू ने पुलिस को बताया कि वह साकेत विहार में उसका मकान है। जहां चोरी हुई है। यशवंत और उसका पूरा परिवार 6 अक्टूबर से किसी काम से बाहर गए हुए थे, जो 21 की शाम को वापस घर आए। इसी बीच कोई अज्ञात चोर उसके मकान का सूना पाकर कमरे का ताला तोडक़र अंदर आलमारी में रखा जेवर, नगदी कुल 40 हजार की चोरी कर ले गया।
इस बात की पता चलने पर यशवंत ने डीडी नगर थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोर की पतासाजी कर रही है।
इधर राजेंद्रनगर इलाके में कलर्स मॉल के पास पार्किंग में रखी बाइक चोरी हो गई। इसकी रिपोर्ट ग्राम केंद्री निवासी खिलावन बांदे ने थाना में कराई है। खिलावन ने पुलिस को बताया कि वह 22 की शाम को राजें्रद नगर स्थित कलर्स मॉल के पास गया हुआ था। जहां उसने अपनी स्कूटी सीजी 04 डीपी को वहीं पार्किंग में खडऱ कर चला गया।
कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो स्कूटी वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर स्कूटी का लॉक खोल कर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।