रायपुर

बढऩे लगी है ठंड रात का तापमान 20 डिग्री से कम हो रहा
22-Oct-2023 8:36 PM
बढऩे लगी है ठंड रात का तापमान 20 डिग्री से कम हो रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। मानसून की विदाई के बाद छत्?तीसगढ़ में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। ठंड बढऩे लगी है। और अभी ठंडकता और बढ़ेगी तथा मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा ठंड पडऩे की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा,लेकिन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री  की गिरावट आएगी। शनिवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री  दर्ज किया गया,जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

 इन दिनों, दिन की लंबाई  लगातार छोटी और रातें लंबी हो रहीं हैं। साथ ही तापमान में भी गिरावट का दौर है,इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही आउटर में भी देर रात के साथ ही सुबह-सुबह हल्की ठंड बढऩे लगी है।

इन दिनों उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड में थोड़ी और बढ़ोतरी होने लगी है। अंबिकापुर का न्यूनतम पारा 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। इसी प्रकार एआरजी बलरामपुर, कोरिया में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं बीजापुर, रायपुर, महासमुंद,कोरबा और रायगढ़ 20-20 डिग्री और शेष जिलों  में रात का तापमान 18-19 डिग्री रहे। इससे पहले शनिवार को दिन का तापमान रायपुर में 32.7, महासमुंद और रायगढ़ में 33.5/7 डिग्री रहा।


अन्य पोस्ट