रायपुर

सुविधा साख सहकारी समिति मर्यादित के कार्यालय का उद्घाटन
22-Oct-2023 8:34 PM
सुविधा साख सहकारी समिति मर्यादित के कार्यालय का उद्घाटन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर। सुविधा साख सहकारी समिति मर्यादित के कार्यालय का उद्घाटन पंकज शर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक, अन्य विशिष्ठ अतिथियों स्वरूप चंद जैन, लक्ष्मी महिला बैंक अध्यक्ष सत्यबाला अग्रवाल, विधायक  कुलदीप जुनेजा ने किया। इस मौके पर उसामा खान,शोएब अहमद खान, शकील साजिद, कारी ईमरान अशरफी,सरदार मंजीत सिंह हूरा, मो ताहिर, शकील मीराजी, सैय्यद फैसल रिज़वी, मो सिराज अध्यक्ष ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन,समिति के अध्यक्ष शफीक अहमद (मद्रासी) सचिव आबिद सूर्या और समाज के गणमान्य लोग  उपस्थित रहे।  शफीक अहमद ने कहा कि ऐसी संस्था देश के अन्य जगहों में भी चल रही है उनसे समिति संचालन की पूरी जानकारी लेने के बाद रायपुर में समिति बनाया गया।

ऐसे ले सकते हैं कर्ज

छोटे मोटे कारोबारी या सर्व समाज के आम लोग  जिन्हे 50हजार से एक लाख तक का कर्ज अपने बिजनेस और दीगर खर्च के लिए चाहिए हो तो इस सोसायटी का मेंबर बन कर हासिल कर सकता है ।इसके लिए 100 का शेयर  लेना होगा समिति के  मेंबरशिप के लिए 100 और 50/ दान की रकम कुल 250/देकर किसी सदस्य के मार्फत से या केजीएन  मार्केट छोटा मुस्लिम हाल सालेम स्कूल के सामने स्थित ऑफिस में  जाकर अपने आधार और पैन कार्ड एवं एक फोटो लेकर जमा कर समिति के मेंबर बन सकते हैं।

दिए गए  कर्ज में सर्विस चार्ज लिया जाएगा जो बैंक के ब्याज से बहुत कम होगा। ये कर्ज बगैर ब्याज के समिति के सदस्यो को  सर्विस चार्ज के साथ उनकी छोटी मोटी जरूरत के मुताबिक  और छोटे बिजनेस के लिए दिया जाएगा  सदस्यता और शेयर लेने के तीन माह बाद  कर्ज दिया जाएगा ।


अन्य पोस्ट