रायपुर
सतबहिनियां मंदिर में आज शाम हवन
22-Oct-2023 6:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अक्टूबर। पुरानी बस्ती बंधवापारा स्थित सतबहिनियां माता मंदिर में 106 मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित कराए गए हैं। आज सभी मंदिरों में अष्टमी उपरांत नवमी में हवन प्रारंभ होकर पूर्णाहुति होगी। मंदिरों में स्वाहा स्वाहा गूंजायमान होकर वायुमंडल में हवन सामग्री जाकर शुद्धता प्रदान करेगी। मंदिर के पुजारी पं विजय कुमार झा एवं पं उमेश पांडे ने बताया है कि आज संध्या अष्टमी में हवन प्रारंभ होकर 8 बजे तक पूर्णाहुति होगी तथा रात्रि में ही गुप्त रूप से ज्योति विसर्जन भी किए जाएंगे। मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था लक्ष्मीकांत यादव, मन्नू लाल यादव,अजीत यादव, शेखर पंसारी, मदन यादव, अजय यादव, पंडा दुलार सिंह ठाकुर, आदि के द्वारा किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे