रायपुर

बाइक सवार युवक से 34.67 लाख रूपए बरामद
22-Oct-2023 3:41 PM
बाइक सवार युवक से 34.67 लाख रूपए बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 अक्टूबर।  राजधानी पुलिस ने दूसरे दिन भी बाइक सवार से लाखों रुपए जब्त कर आयकर विभाग को सूचित किया ।आजाद चौक पुलिस ने  तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली पास  पैदल पेट्रोलिंग के दौरान वाहनों की चेकिंग के  दौरान ज्यूपीटर (क्रमांक सी जी/04/एल एफ/9599) सवार एक व्यक्ति बैग में कुछ सामान लेकर जा रहा था। उसे रोक कर बैग को चेक  करने पर उसमें नगदी रकम  मिली।  पूछताछ में उसने अपना नाम हेमंत मेघानी निवासी लाखेनगर पुरानी बस्ती होना बताया। पुलिस की मांग वह   रकम के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर लगातार गुमराह करता रहा। उसकी गिनती करने पर रकम 34,67,000/- रूपए थे। पुलिस ने धारा 102 जा.फौ. के तहत थाना आजाद चौक में जप्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दी । जा रही है।  इससे पहले शुक्रवार को देवेंद्र नगर पुलिस ने सिटी सेंटर मॉल के पास से पैन छ लाख से अधिक नगदी जब्त किया था।

राजधानी के थाना क्षेत्रों में फिक्स चेकिंग पाईंट लगाने के साथ ही पैदल पेट्रोलिंग कर आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए समस्त प्रकार के वाहनों में अवैध रूप से शराब परिवहन, चुनाव से संबंधित अन्य सामग्री सहित अन्य संदिग्ध वस्तुओं की सघन चेकिंग करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखकर लगातार चेकिंग की जारी रहेगी।


अन्य पोस्ट