रायपुर

छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज को टारगेट बनाया जा रहा
21-Oct-2023 7:32 PM
छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज को टारगेट बनाया जा रहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अक्टूबर। मोहला-मानपुर जिले में भाजपा नेता बिरजूराम तारम की हत्या पर बीजेपी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ हमलावर हो गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि प्रदेश भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है।उन्होंने कहा कि  कानून व्यवस्था ध्वस्त है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और भूपेश बघेल मस्त है।

उन्होंने भाजपा नेता की हत्?या मामले में टारगेट किलिंग का आरोप लगाया। भूपेश बघेल की कपटी सरकार है। गौरव भाटिया ने कहा कि  हत्या के बाद मुख्यमंत्री बघेल का बयान नहीं आ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, भूपेश को खून की होली पसंद है और हमें समुदाय की संस्कृति पसंद है। भूपेश बघेल के राजनीतिक दिन कम है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में जनजाति समाज को टारगेट बनाया जा रहा है। बस्तर में मतांतरण हो रहा है। इस पर भूपेश बघेल का कुछ भी नहीं कहना धिक्कार है ऐसे मुख्यमंत्री पर। इधर, भूपेश बघेल दिल्ली की तिजोरी भरने में लगे हैं।


अन्य पोस्ट