रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आप पार्टी के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित जेल में निरुद्ध मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन आदि का नाम है। इस सूची के जारी होने के बाद भाजपा तिलमिला गई है तथा प्रश्न कर रही है की जेल में बंद नेता कैसे स्टार प्रचारक होंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल और कार्यों से घबराकर हार का सामना करने से बचने के लिए, जिस प्रकार 1975 में हार से बचने के लिए व सरकार को गिराने से बचाने के लिए स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर देश के वरिष्ठ नेताओं को जेल में निरुद्ध किया था। इतिहास गवाह है कि जॉर्ज फर्नांडीज जेल में बंद रहते हुए भी 80 हजार प्रचंड मतों से जीतकर आपातकाल पर तमाचा मारा था। नरेंद्र मोदी भी आप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर जेल में वैसे ही बंद रखी है। आम आदमी पार्टी को न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। मनीष सिसोदिया के प्रकरण में सुनवाई के समय ईडी व केंद्र सरकार को देश के सर्वोच्च न्यायालय के मंदिर के न्यायाधीश द्वारा तथ्य व साक्ष्य प्रस्तुत्त करने पर लताड़ा गया था तथा कहा गया था कि 2 मिनट में पक्ष रखें अन्यथा आरोपी को जमानत की पात्रता है। पुन: सोमवार को मनीष सिसोदिया के प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई है।
आम आदमी पार्टी को न्यायपालिका के प्रति अटूट विश्वास है। इसलिए उनका जमानत होना सुनिश्चित है।इसलिए उन्हें स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया गया है। पूरे प्रदेश में अरविंद केजरीवाल भगवंत मान सहित वरिष्ठ नेतागण लोकतंत्र की रक्षा, न्यायपालिका की सम्मान व छत्तीसगढ़ की जनता के हित में भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली व पंजाब जैसी सुविधाएं प्रदान करने के गारंटी कार्ड के साथ जनसभाओं को संबोधित करते हुए शीघ्र रोड भी किया जावेगा। भारतीय जनता पार्टी के स्टार हैं राजनीति जिसमें हत्या पर भी राजनीति की जा रही है आप पार्टी ने निंदा की है राजनांदगांव में डॉक्टर रमन सिंह की सभा के बाद नक्सलियों द्वारा भाजपा नेता की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।छत्तीसगढ़ का इतिहास है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हत्या का प्रकरण भी 5 साल से एक दूसरे के आरोप के कारण न्याय के लिए तरसता रह गया है।