रायपुर

सिटी कालीबाड़ी में माँ दुर्गा की विशेष पूजा
21-Oct-2023 4:43 PM
सिटी कालीबाड़ी में  माँ दुर्गा की विशेष पूजा

तस्वीर / ‘छत्तीसगढ़’


'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 21 अक्टूबर।
 रायपुर सिटी महाकालीबाड़ी एवं विश्वनाथ मंदिर समिति, पंडरी, रायपुर द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माँ दुर्गा के धराधाम में अवतरित होने की खुशी में धूमधाम से अपनी 63वीं दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है। परिसर में सप्तमी के अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा आयोजित की गई। 


इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन संध्या 7.30 बजे से समिति द्वारा सुरुचिपूर्ण एवं मर्यादित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 


अन्य पोस्ट