रायपुर

60 हजार के नशीले टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार
20-Oct-2023 8:13 PM
60 हजार के नशीले टेबलेट के साथ दो युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 अक्टूबर। राराजधानी की टिकरापारा, सरस्वती नगर पुलिस ने 60 हजार के  प्रतिबंधित नशीले टेबलेट के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सरस्वती नगर पुलिस ने थाने से चंद कदम दूरस्थ कुकुरबेड़ा एक मकान से  हरनाम सिंह उर्फ कल्लू (26) निवासी गुरूद्वारा के पास,को नशीली टेबलेट के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। उससे 448 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट ट्रामाडोल जब्त किया गया है। इसकी कुल कीमत लगभग 11,000/- रूपए है।

हरनाम सिंह उर्फ कल्लू पूर्व में भी नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। टिकरापारा पुलिस ने प्रतिबंधित नशीले टेबलेट के साथ मार्टिन सेमुवल उर्फ गोल्डी को गिरफ्तार किया है। उसे मठपुरैना सिमरन सिटी गेट के पास रंगे हाथ पकड़ा गया। गोल्डी के पास से 2000 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोटेन  जब्त किए गए। इनकी कुल कीमत लगभग 45,000/- रूपए बताई गई। मुखबीर की सूचना पर दोनों  पकड़ कर साथ रखे बैग की तलाशी लेने पर ये टेबलेट मिले।  मार्टिन सेमुवल उर्फ गोल्डी, और हरनाम दोनों टैबलेट्स के कोई बिल बिल्टी वगैरह पेश न कर  गुमराह कर रहे थे । यह  टेबलेट्स वह कहां से लाए,  पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ धारा 22 (सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट