रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ दिव्यांग मंच का एक दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन बुधवार को राजधानी में आयोजित किया गया। जिसमें पूरे प्रदेश से दिव्यांगजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों को आमंत्रित किया था।
आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा एवं अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजीम खान शामिल हुए। वहीं भारतीय जनता पार्टी से पूर्व विधायक चंद्रशेखर साहू एवं प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास शामिल हुए। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि दिव्यांगों के साथ कोई राजनीति नहीं करनी है। दिल्ली और पंजाब में वृद्धावस्था पेंशन,दिव्यांग पेंशन 2500/-रुपए प्रतिमाह है। जबकि छत्तीसगढ़ में 350/-रू मात्र है। श्री झा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विकलांग से दिव्यांग नाम बदल देने से उनका जीवन नहीं सुधरा है। कार्यालय में रोप वे बनाकर रखने से उनकी जिंदगी में कोई विकास नहीं हुआ है। ईश्वर ने उन्हें जन्म दिया है। उसके लिए दिव्यांगगण दोषी नहीं है। प्रदेश में आरक्षण के साथ विशेष भर्ती कर दिव्यांग जनों को उनकी योग्यता के अनुरूप शासकीय सेवा में नियुक्ति दिया जाना चाहिए।
प्रदेश के इतिहास में एक अपर कलेक्टर श्री गुप्ता जो दृष्टिबाधित थे। रायपुर कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ रहे? आज किसी अन्य राज्य अपने गृह राज्य में पदस्थ है। वैसे ही दृष्टि बाधित, मूक बधिर या दिव्यांग नर नारी को उनके जीवन जीने का भारत के संविधान के अनुच्छेद 15 में मौलिक अधिकार है। केंद्र सरकार को संविधान में संशोधन कर दिव्यांगजनों के लिए स्पष्ट प्रावधान किया जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी ने उनके सभी मांगों को जायज और तत्काल पूर्ण करने योग्य निरूपित किया है। आयोजक गणों में अक्षय जैन, ईश्वर छाता प्रदेश अध्यक्ष अरविंद शर्मा, उपाध्यक्ष धमतरी, सावित्री यादव बलौदा बाजार भाटापारा, रामलाल साहू बेमेतरा,संजय परमार महासमुंद, थानेश्वर निषाद दुर्ग सहित सैकड़ो की संख्या में सम्मानीय दिव्यांगजन शामिल थे।