रायपुर

पोस्ट- डॉक्टरेट फेलोशिप राशि में वृद्धि की युजीसी ने
19-Oct-2023 7:38 PM
पोस्ट- डॉक्टरेट फेलोशिप राशि में वृद्धि की युजीसी ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अक्टूबर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने साइंस, ह्यूमेनिटीज व सोशल साइंस में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) और सीनियर रिसर्च फेलोशिप (एसआरएफ), सीनियर रिसर्च फेलोशिप, सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप, डॉ डीएस कोठारी पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप (डीएसकेपीडीएफ) और महिलाओं के लिए पोस्ट-डॉक्टरेट फेलोशिप की राशि को संशोधित किया गया है। यूजीसी के एक बयान में कहा गया है कि नामित यूजीसी योजनाओं में फेलोशिप की बढ़ी हुई दरें केवल मौजूदा लाभार्थियों पर लागू होंगी।

यूजीसी की  बैठक में फेलोशिप  की संशोधित दरों पर विचार-विमर्श के बाद मंजूरी दी गई। नई फेलोशिप राशि इस तरह से है:-

साइंस, ह्यूमेनिटीज व सोशल साइंस में जेआरएफ, पिछली राशि (प्रतिमाह)- 2 वर्षों के लिए 31,000 रुपये, नई राशि (प्रतिमाह)- 2 वर्षों के लिए 37,000 रुपये प्रतिमाह, साइंस, ह्यूमेनिटीज व सोशल साइंस में एसआरएफ, पिछली राशि (प्रतिमाह)- शेष कार्यकाल के लिए 35,000 रुपये प्रतिमाह, नई राशि (प्रतिमाह)- शेष अवधि के लिए 42,000 रुपये प्रतिमाह , सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले फेलोशिप, पिछली राशि (प्रतिमाह)- 2 वर्षों के लिए 31,000 रुपये प्रतिमाह, नई राशि (प्रतिमाह)-2 वर्षों के लिए 37,000 रुपये प्रतिमाह।


अन्य पोस्ट