रायपुर

छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों की शिक्षा दें
19-Oct-2023 7:37 PM
छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ मानवीय मूल्यों की शिक्षा दें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 अक्टूबर। डागा कन्या महाविद्यालय में गुरूवार को   गरबा का आयोजन किया गया। इसमें आयुक्त उच्च शिक्षाश्रीमती शारदा वर्मा  महाविद्यालय शासी निकाय  के अध्यक्ष अजय तिवारी, गोकुलदास डागा प्राचार्य डॉ.संगीता घई उपस्थित थीं।

श्रीमती वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शारदेय नवरात्र शक्ति का पर्व है जिसमें देवी के नवरूपों का वर्णन करते हुए अवगत कराया कि जब विपत्ति आती है तो उसका सामना करने के लिए च्स्त्रीज् काली का रुप धारण कर लेती हैं और स्नेह की बात आती है तो ममतामयी माता का रुप धारण कर लेती है।

उन्होंने प्राध्यापकों से कहा कि छात्राओं को पुस्तकीय ज्ञान के साथ साथ नैतिक, व्यवहारिक मानवीय मूल्यों तथा गुणों का भी विकास कराना चाहिए। इस अवसर पर  डॉ.गायत्री शर्मा, डॉ.स्मृति अग्रवाल,डॉ पद्मा शर्मा, डॉ रेणुका बख्शी, डॉ.शिखा मित्रा, डॉ .पूनम आहुजा समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट