रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने डंडे से पीटकर अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां नशा करके अपनी बहू को परेशान करती थी। इस वजह से उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दे दिया। ये पूरा मामला तिल्दा नेवरा गांव बिलाडी का है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की रात 10 बजे के करीब अमित यादव उर्फ छोटू ने अपनी मां दशरीथ यादव के साथ मारपीट कर रहा था। इस मारपीट की वजह दशरीथ का अपनी बहू के साथ झंझट कर रही थी। मां की ये हरकत उसके बेटे अमित को पसंद नहीं आती थी। वो इन्हें ऐसा करने से टोकते रहता था। जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होते रहता था।
अमित भी नशे की हालत में घर पहुंचा। तो उसका खाना खाते वक्त मां के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद उसने मां के ऊपर डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। सिर में हुए इस हमले से दशरीथ यादव बुरी तरह लहूलुहान हो गयी।
इस हंगामें के बाद आसपास मौके पर कई लोग इक_े हो गए। उन्होंने आनन फानन में घायल महिला को सरकारी अस्पताल तिल्दा लेकर आए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। आरोपी बेटे को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।