रायपुर

आंगन में खड़ी बाइक चोरी
19-Oct-2023 3:53 PM
आंगन में खड़ी बाइक चोरी

रायपुर, 19 अक्टूबर।  गुढिय़ारी इलाके में मकान के  बाहर से बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर मंगल-बुध की रात को आंगन में खड़ी बाइक का ताला तोडक़र उसे चुरा ले गया। 
शंकर बघेल ने पुलिस को बताया कि वह नहरपारा गुढिय़ारी में रहता है। जहां रोज की तरह वह अपनी बाइक सीजी 04 एचएन 7981 को आंगन में खड़ी कर कमरे में चला गया। दूसरे दिन जब उसने आंगन में देखा तो उसकी बाइक वहां नहीं था। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ नहीं मिल पाया। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।  शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 379 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोर की तलाश की जा रही है। 


अन्य पोस्ट