रायपुर

अरिहंत, राजधानी ज्वेलर्स में आईटी रेड
19-Oct-2023 3:48 PM
अरिहंत, राजधानी ज्वेलर्स  में आईटी रेड

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 अक्टूबर। 
आयकर विभाग ने गुरुवार की सुबह से सदर बाज़ार स्थित अरिहंत ज्वेलर्स और उनके संचालक उत्तम गोलछा के शैलेंद्र नगर स्थित घर घेरा है। संचालक उत्तम गोलछा छग चैंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष हैं। इनके अलावा राजधानी ज्वेलर्स पर भी छापे की खबर है। सप्रे स्कूल के सामने स्थित राजधानी ज्वेलर्स, और सदर स्थित एएम ज्वेलर्स के संचालक सुनील संजय पारख को भी जांच के दायरे में लिया है। संजय वालफोर्ट सिटी सोसायटी में रहते हैं।  दोपहर इन पंक्तियों के लिखे जाने तक किसी तरह की जब्ती की सूचना नहीं मिली है। आईटी अफसर दोनों फर्मों के लेनदेन के कागजी, और कम्प्यूटर साफ्टवेयर से सबुत जुटा रहे थे।


अन्य पोस्ट