रायपुर

अधिकाधिक मतदान के लिए युवाओं को शपथ दिलाई पूर्व सीएस ने
18-Oct-2023 7:37 PM
अधिकाधिक मतदान के लिए युवाओं को शपथ दिलाई पूर्व सीएस ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। निगम के जोन -10 के अंतर्गत साईंकस जिम में पहुंचकर पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास  डॉक्टर सारांश मित्तर, रायपुर जिला पंचायत के सीईओ अबिनाश मिश्रा, युवाओ से  साथ मिलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के सम्बन्ध में सामूहिक शपथ ली।इसी क्रम में एआईजी यातायात  संजय शर्मा ने अनुपम गार्डन में जुम्बा टीम के सदस्यों के साथ मिलकर जुम्बा की प्रस्तुति देकर मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान  का संकल्प लेने का आव्हान किया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जोन 7  की टीम ने नगर निगम की सेंट्रल लाइब्रेरी में पहुंचकर वहाँ के नियमित पाठक युवा मतदाताओं के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान अधिकाधिक संख्या में करने की सामूहिक शपथ ली।

 नगर निगम जोन 3 की टीम ने शंकर नगर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली.समुद्र मंथन गार्डन, महाराष्ट्र मण्डल गार्डन, जेठवा गार्डन एवं मरीन ड्राइव तेलीबाँधा में मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने जागरूक बनाने की दृष्टि से रैली निकाली गयी एवं मतदान करने सामूहिक शपथ ली गयी।  निगम के अपर आयुक्त एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अभिषेक अग्रवाल, जोन 10 जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया ने जिला प्रशासन,  जोन-10, जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी भी शामिल हुए।


अन्य पोस्ट