रायपुर
अवैध शराब बेच रहे दो गिरफ्तार
18-Oct-2023 7:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अक्टूबर। आरंग पुलिस ने अलग- अलग स्थानों से अवैध शराब बेच रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम निसदा के पास आरंग रोड पर युवक अवैध देशी शराब बेच रहें है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बताए गए हुलिए और स्थान पर जाकर टिकेश्वर यादव को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने पास 48 पौवा देशी शराब रखना बताया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में आरंग पुलिस ने रविशंकर वर्मा का 96 पौवा बेचने की फिराक में ग्राहक तलाशते गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे