रायपुर

कमल अपार्टमेंट के मकान से लेपटाप-मोबाइल, पार्किंग से बाइक चोरी
18-Oct-2023 7:31 PM
कमल अपार्टमेंट के मकान से लेपटाप-मोबाइल, पार्किंग से बाइक चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। राजधानी के कमल अपार्टमेंट में 16-17 की रात को चोरी हो गई। अज्ञात चोर फ्लैट के कमरे में घूस कर तीन लेपटाप और दो मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस जांच में जूटी।

पेद्द्ी सुजीत गुप्ता ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूजीत ने पुलिस को बताया कि वह कमल अपार्टमेंट, कुकुरबेड़ा के मकान में रहता है। 16 की रात को सुजीत  रात में खाना खा कर लेपटाप को वहीं हॉल में रखकर दूसरे कमरे में सोने चला गया। दूसरे दिन सुबह देखा तो लेपटाप वहंा नहीं मिली।  अज्ञात चोर रात में कमरे में प्रवेश कर हॅाल में रखा लेपटाप और मोबाइल को चोरी कर ले गया।

इसकी रिपोर्ट उसने थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने 457, 380 का अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

इधर कोतवाली इलाके में दूरसंचार कार्यालय के पार्किंग में रखी बाइक सीजी 03/ 8740 चोरी हो गई। अज्ञात चोर बाइक का लॉक खोल उसे चुरा ले गया। सुरेंद्र प्रसाद की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट