रायपुर
63 किलो के आभूषण 85 लाख नगद, 37 लाख की शराब अब तक जब्त
18-Oct-2023 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। प्रदेश में निगरानी दलों ने सोमवार तक 5.57 करोड रूपए से अधिक की वस्तुएं और नगदी बरामद किया है । हो इसमें 85 लाख 2 हजार 655 रूपए से अधिक नकद राशि है। 1 करोड़ 70 लाख रूपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण, रत्न भी जब्त किया गया है।
निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रूपए है। साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं जिसकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है भी बरामद किया गया है। सघन जाँच अभियान के तहत अन्य सामग्री जिनकी कीमत 2 करोड़ 03 लाख 563 रूपए है जब्त की हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे