रायपुर
रमन सिंह ने भी 17 नवंबर की डेट बदलने आयोग को पत्र भेजा
18-Oct-2023 3:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। आप पार्टी, कांग्रेस से डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, सीएम भूपेश बघेल ने भी दूसरे चरण की वोटिंग तिथि बदलने की बात कही है। रमन सिंह ने आयोग को पत्र भेजा है। डॉ.सिंह ने कहा कि 17 नवंबर के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे। मैं से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुडक़र अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएँ।
वहीं सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने पहले ही कहा था कि निर्वाचन आयोग 17 नवम्बर की डेट पर संज्ञान लें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे