रायपुर

गुजरात पासिंग कार से 91 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन युवक गिरफ्तार
17-Oct-2023 7:48 PM
गुजरात पासिंग कार से 91 किलो गांजे के साथ ओडिशा के तीन युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अक्टूबर। अंगुल ओडिशा से 91 किलोग्राम गांजा लेकर 3 अंतर्राज्यीय तस्कर मंदिर हसौद पुलिस के हाथ लगे। इन्हें एन एच - 53 रोड सेरीखेड़ी स्थित नहर पुलिया के पास पकड़ा गया । ये लोग कार से आ रहे थे।

पुलिस को  सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति कार से गांजा लेकर महासमुंद से रायपुर की ओर से आ रहे है। इस पर मंदिर हसौद पुलिस ने चेकिंग प्वाइंट लगाया। इसी दौरान  सेरीखेड़ी स्थित नहर पुलिया के पास गुजरात पासिंग टाटा कार को रोकवाया। उसमें 3 व्यक्ति सवार थे पूछताछ में अपना नाम सत्यप्रिया मांझी, प्रदोश मुण्डा एवं हितेश प्रधान निवासी अंगुल उडीसा का होना बताया। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में गांजा मिला। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग - अलग पैकेटों में रखे कुल 91 किलो 240 ग्राम गांजा, टाटा मान्जा कार क्रमांक जी जे/21/ए ए/6123,2  मोबाईल फोन कुल कीमत 14,00,000/- रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज  किया गया।

गिरफ्तार आरोपी: सत्यप्रिया मांझी (30) निवासी गोजा पथर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा। प्रदोश मुण्डा (30) निवासी खोदर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।  हितेश प्रधान (19)निवासी गोजा पथर थाना किशोर नगर जिला अंगुल उडीसा।

अभनपुर में 10 किलो पकड़ाया

उधर अभनपुर पुलिस ने  बीती रात 9 बजे ग्राम कठिया मोड़ पर कुंदन कुलदीप (24) को गिरफ्तार कर उसके पास रखे राजश्री गुटखा की थैली में 10.200 किलो गांजा कीमत 1.2000 लाख रूपए जब्त किया गया।


अन्य पोस्ट