रायपुर

जेईई मेन्स-24 की परीक्षा 24 जनवरी से
17-Oct-2023 7:44 PM
 जेईई मेन्स-24 की परीक्षा 24 जनवरी से

रायपुर, 17 अक्टूबर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन, सीयूईटी, नीट जैसी परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके के मुताबिक जेईई मेन 2024 की परीक्षा 2 सत्र में आयोजित की जाएगी। पहले सत्र की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी और दूसरे सत्र की परीक्षा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन की परीक्षा में टॉप 2.5 लाख अभ्यर्थियों को एडवांस्ड के लिए बुलाया जाता है।


अन्य पोस्ट