रायपुर

मां-बच्चे को एक कमरे में बंद कर दूसरे से लैपटॉप, चांदी के जेवर पार, तीन गिरफ्तार
17-Oct-2023 3:53 PM
 मां-बच्चे को एक कमरे में बंद कर दूसरे से लैपटॉप, चांदी के जेवर पार, तीन गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अक्टूबर।
कचना स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान से लैपटॉप चुराने वाले दो नाबालिग लडक़े और उसे खरीदने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी के लेपटॉप को खम्हारडीह निवसी विकास देशमुख को बेचा था। 

खम्हारडीह पुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कालोनी मकान नं एम.आई.जी. 55 कचना निवासी प्रदीप चौबे   आई.बी.सी. 24 लोधीपारा  में प्रोडयूसर का कार्य करता है। वह बीते बुधवार को  प्रात: 4.00 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकला था। घर में परिवार के लोग मौजूद थे तथा घर के बाहर के दरवाजा मे संकल लगाया था। एक घंटे बाद वह करीबन 05.00 बजे घर वापस आया तो देखा कि उसके पत्नि, बच्चे जिस कमरे मे सोये थे वहां का दरवाजा बाहर से बंद था तथा डायनिंग हॉल एवं दूसरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर के सामान को चेक किया तब पता चला कि घर में रखे एक लैपटॉप, नगदी रकम, 4  चांदी के सिक्के एक जोड़ी चांदी का पायल तथा आई.बी.सी. 24 का आई-कार्ड नहीं था। 

प्रदीप की रिपोर्ट पर  धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की।
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में दो नाबालिग लडक़े  के संबंध में जानकारी मिली। ये पूर्व में भी चोरी एवं लूट के अन्य प्रकरणों में बाल सम्प्रेक्षण गृह माना में निरूद्ध रह चुके हैं। 

दोनों बालकों की पतासाजी कर पकड़  पूछताछ करने पर  चोरी स्वीकारी। और  चोरी के सामान को कचना खम्हारडीह निवासी विकास देशमुख को बेचना बताया। इस पर विकास देशमुख 20 साल निवासी बी.एस.यू.पी कॉलोनी कचना ब्लॉक नं. 30/26 को भी  पकड़  धारा 411 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है। उनसे लैपटॉप एवं नगदी रकम कुल कीमत लगभग 25,000/- जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
 


अन्य पोस्ट