रायपुर

सिद्धपीठ मां चण्डी देवी मंदिर में जले 1168 ज्योत
17-Oct-2023 2:35 PM
सिद्धपीठ मां चण्डी देवी मंदिर में जले 1168 ज्योत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 17 अक्टूबर।
समीपस्थ ग्राम चण्डी में मां चण्डी का सिद्धपीठ मंदिर स्थापित है। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर यहां हजारों लोग प्रतिदिन माता के दर्शन करने पहुंचे हैं, यहां प्रतिवर्ष हजारों को संख्या में मनोकामना ज्योत जलाई जाती है।

इस वर्ष माता चण्डी मंदिर में 1102 तेल एवं 66 घी की मनोकामना ज्योत भक्तों द्वारा प्रज्वलित की गई है, यहां सुबह-शाम माता की आरती ढोल नगाड़ों के साथ की जाती है। आरती में हजारों लोग शामिल होते हैं। माता का प्रतिदिन अलग-अलग रूपों में श्रृंगार किया जाता है। रात्रि में प्रतिदिन भजन मंडली द्वारा जस गीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष कांति भाई चावड़ा, राजू निंम्बेकर, संदीप दीवान, डॉ.चंद्राकर, नील मनीष टंडन, विद्या भूषण सोनवानी,डायमंड साहू, जागृत कोसले, आदि लोग माता के सेवा में लगे हुए हैं।


अन्य पोस्ट