रायपुर
शास्त्री मार्केट के पास शराब बेचने ग्राहक की तलाश कर रहा शख्स गिरफ्तार
16-Oct-2023 3:43 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 अक्टूबर। गोलबाजार इलाके में शास्त्री मार्केट पिंक टॉयलेट के पास अवैध शराब रखने और उसे बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 45 पौवा देसी प्लेन कीमत लगभग 3,600 को जब्त कर आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिंक टायलेट की आड़ में वहां पर शराब खोरी और तस्करी करता था। मोंटी तिवारी उर्फ शेरू नाम के व्यक्ति को देशी शराब बेचते ग्राहक तलाशते हुए पकड़ा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे