रायपुर

चुनाव आते ही फिर झीरम का जिन्न बाहर आया-आप
16-Oct-2023 3:41 PM
चुनाव आते ही फिर झीरम  का जिन्न बाहर आया-आप

सरकार बनने पर निष्पक्ष जांच होगी-विजय झा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 अक्टूबर। झीरम घाटी की घटना की जांच भाजपा एवं कांग्रेस सरकार दोनों ने नहीं की। अब विधानसभा चुनाव आते ही एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं। भाजपा ने जांच नहीं किया तभी कांग्रेस की सरकार आई। कांग्रेस के सीएम  बघेल ने दावा किया था कि झीरम घाटी का साक्ष्य मेरे जेब में है। लेकिन 5 साल में वह साक्ष्य भी नहीं आ पाया। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने बताया है कि प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडीं ने कहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की शहीदी का आज पर्यंत कोई निर्णय नहीं हुआ। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार बनने पर इस घटना में संलिप्त चाहे मंत्री हो, चाहे वरिष्ठ अधिकारी हो, जो भी जांच में सामने आएगा तथा साजिश का पर्दाफाश होगा, उसे बक्शा नहीं जाएगा और कानून की परिधि में उन पर कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।


अन्य पोस्ट