रायपुर

सीएम बघेल आज शाम दिल्ली जा रहे
16-Oct-2023 3:36 PM
सीएम बघेल आज शाम दिल्ली जा रहे

रायपुर, 16 अक्टूबर। राजधानी की चारों सीटों के साथ प्रदेश की शेष सीटों के लिए नाम तय करने सीएम भूपेश बघेल आज शाम दिल्ली जा रहे हैं। उनका दिल्ली में नाईट हाल्ट रहेगा। कल प्रदेश की 65 सीटों के प्रत्याशी तय करने राष्ट्रीय महामंत्री केवेणुगोपाल के साथ बैठक बुलाई इनमें रायपुर की भी चार सीटें हैं। इनके अलावा जगदलपुर, धमतरी की भी सीटें शामिल हैं। इससे पहले सीएम बघेल दोपहर डोंगरगढ़ जाकर मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर आएंगे।

 तीन दिन में दो लडक़ी, एक लडक़े का अपहरण

रायपुर, 16 अक्टूबरराजधानी से एक बार फिर नाबालिग लड़कियों के लापता होने की घटनाएं सामने आई है। बीते दो दिन नें दो लड़कियां, एक बालक  गुम हुआहै।। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है । डीडी नगर, कोतवाली  इलाके से 17 वर्षीय नाबालिग लड़किया और सरोरा( उरला)  12 वर्ष के बालक के गुम होने की रिपोर्ट  उनके पालकों ने दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों के अपहरण का मामला दर्ज किया है ।


अन्य पोस्ट