रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अक्टूबर। मंदिर हसौद पुलिस ने नवा रायपुर से चार स्टंटबाज बाइकर्स को पकड़ा है। ये लोग रविवार को सडक़ पर स्टंट कर रहे थे। इन्हें सत्य सांई हॉस्पिटल और सेंध तालाब पास, परसदा क्रिकेट स्टेडियम के सामने, ग्राम छतौना शमशान घाट के सामने तथा सी.बी.डी. बिल्डिंग के सामने अलग-अलग पकड़ा। के मुताबिक इनके द्वारा आम रोड में दोपहिया वाहनों में स्टंट किया जा रहा था, इससे उनके एवं दूसरों के साथ दुर्घटना होने प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही थी। थाना मंदिर हसौद व राखी पुलिस की संयुक्त टीम ने
मधु बघेल (21) पीयूष कॉलोनी राजेन्द्र नगर बाइक-एक्सट्रीम सीजी 22 टीआर 1341, बीरा रेड्डी परशुराम (42) मकान नं. 382 एचआईजी सेक्टर 29 राखी, बाइक जीटीआर केए 05 जेआर 1786, सुधीर धृतलहरे (22) ग्राम छतौना वार्ड-5 बाइक केटीएम सीजी 04 एनई 9673, एवं मुकेश चन्द्राकर (20) रामेश्वर नगर भनपुरी बाइक यामहा सीजी 07 सीसी 7461 को गिरफ्तार कर उनके 4 बाइक जप्त कर धारा 279 भादवि. 184 एम.व्ही.एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने पिछले सप्ताह भी दो युवकों को गिरफ्तार किया था।
शहर के हर चौक में कैमरे
बता दें कि कुछ दिन पहले ही ट्रैफिक एएसपी ने कहा था कि शहर में हर चौक-चौराहों में कैमरे लगे हुए हैं। स्टंट करने वाले ऐसे युवकों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। इंटरनेट मीडिया में भी इस तरह की स्टंटबाजी का वीडियो सामने आता है तो तत्काल कार्रवाई होगी। दोबारा ऐसा करने पर लाइसेंस भी जब्त किया जाएगा।
पुलिस से बचने जगह बदलते हैं
बता दे कि शाम ढ़लते ही नवा रायपुर की सूनसान सडक़ों पर स्टंटबाज सक्रिय हो जाते हैं। खास तौर पर रविवार,और अवकाश के दिनों में नवा रायपुर के कई अलग-अलग जगहों में रायपुर और उसके आसपास शहरों के युवा महंगे बाइक के साथ इक_े होते हैं। वे यहां पर स्टंटबाजी करते हुए मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे इंटरनेट मीडिया पर साझा करते है। इनके बीच रेसिंग और स्टंटबाजी भी करते नजर आ जाते है। पुलिस से बचने के लिए बाइकर्स अक्सर जगह बदलते रहते हैं।