रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 अक्टूबर। पूर्व सीएम रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव से कांग्रेस प्रत्याशी खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से राजनांदगांव में पूर्व सीएम को हराएंगे। ब्लॉक स्तर से लेकर युवा कांग्रेस तक हर तरह की जिम्मेदारी का निर्वहन किया हूं,कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं की पहचान की है।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के खिलाफ यह चुनाव है, जिन्होंने 15 साल तक किसानों के साथ धोखा किया है।किसान विरोधी नीतियों के चलते हजारों किसान ने आत्महत्या की? 2013 और 2018 के चुनाव में किसानों को बोनस देने की बात कही थी, लेकिन नहीं दिया।यह उनका किसान विरोधी चहरा बताता है. पूर्व मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में विकास नहीं के बराबर है। राजनांदगांव के सर्वांगीण विकास के लिए यह चुनाव लड़ेंगे और जीत कर आएंगे।
देवांगन ने कहा कि भाजपा धान खरीदी में हमेशा अडंगा डालती है. धान खरीदी का काम छत्तीसगढ़ की सरकार करती है. अब तक पहले साल के बोनस को मिलाकर 332 करोड़ रुपए अतिरिक्त समर्थन मूल्य किसानों को दी जा चुकी है।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है, उनके हित के लिए काम कर रही है।
सहपाठी की बलि चढ़ाई-पांडेय

सांसद सरोज पाण्डेय ने कांग्रेस की पहली सूची में चार महिला विधायकों के टिकट काटने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पाण्डेय ने कहा महिलाओं को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने का वादा करने वाले लडक़ी हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वालो ने अपनी ही सरकार के खिलाफ लडऩे वाली छन्नी साहू का टिकट काट दिया है। राजनांदगांव से टिकट देकर भूपेश बघेल ने अपने सहपाठी गिरीश देवांगन की राजनीतिक बलि चढ़ा दी। भ्रष्टाचार में सहभागी बनने सभी मंत्रियों को पुरुस्कृत किया गया है। भूपेश बघेल सहित कई प्रत्याशीयो का बड़ा आपराधिक बैकग्राउड।