रायपुर
निगम के सेटअप में नया पद, सहायक राजस्व निरीक्षक मंत्री निवास
15-Oct-2023 7:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 15 अक्टूबर। नगर निगम ने 59 सहायक राजस्व निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें से सबसे आश्चर्यजनक पोस्टिंग दीपक तिवारी की है। दीपक को मंत्री निवास का सहायक राजस्व निरीक्षक पदस्थ किया गया है। मंत्री निवास में उनके कार्यांबटन को लेकर तरह, तरह की चर्चाएं निगम परिसर में होने लगी है। इनके अलावा राजदत्त नायक को सेंट्रल लाइब्रेरी, नरेन्द्र बंजारी को निगम मुख्यालय, ईश्वर साकार, और अशोक भट्ट को प्रेस विभाग, चेतन जाल को आयुक्त कार्यालय, संजय डोंगरे को सामान्य प्रकाशन विभाग, सोनू चंद्राकर को सचिवालय, लिलेश देवांगन को वित्त विभाग पदस्थ किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे